Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पशुपालन विभाग का संचारी रोग नियंत्रण अभियान

1 min read

पशुपालकों को किया जागरूक

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के ग्राम उसरा बाजार, तिवई, कोईलगड़हा एवं जंगल इमिलिहां में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने किया।

अभियान के दौरान विशेष रूप से सुअर पालन करने वाले पशुपालकों को पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया गया। उन्हें सुअरों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने, पशुबाड़े के आसपास गंदा पानी एवं मल-मूत्र जमा न होने देने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई। साथ ही, पशुबाड़ों को मच्छररोधी जाली से ढकने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पशुधन प्रसार अधिकारी ने पशुओं के नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए बताया कि इन उपायों से दिमागी बुखार, मलेरिया और लेप्टोस्पायरोसिस जैसे संचारी रोगों से बचाव संभव है। बीमार पशुओं को अलग रखने और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान पशुपालकों को कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया गया तथा पशुबाड़ों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। अभियान में सुनील कुमार एवं महेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/