एलडीए जोन-2 में अवैध निर्माण जारी जिम्मेदारों को खबर नहीं
1 min read
लखनऊ। विकास प्राधिकरण जोन 2 रजनी खण्ड शारदा नगर आशियाना में प्राधिकरण के अधिकारियों की सरपरस्ती में बिना मानचित्र स्वीकृति के आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है आपको बता दें भवन स्वामी सचिन गुप्ता व धीरेंद्र भदौरिया ने साझे में 1800 वर्ग फीट प्लाट खरीदा था जिसे बड़ी चतुराई से पहले आधे भाग में सचिन गुप्ता ने एलडीए जोन-2 के अधिकारियों से साठगांठ कर निचले भाग में दुकान व प्लाट के ऊपरी भाग में आवासीय निर्माण कर लिया जिसकी एलडीए को कानो कान खबर तक न हुई या यूं कहे कि एलडीए की साठगांठ टीम ने मोर्चा संभाल लिया और अवैध निर्माण को अभयदान दे निर्माण कार्य पर कार्यवाही करना उचित न समझा वही मामले में दूसरे साझेदार धीरेंद्र भदौरिया ने भी अब निर्माण कार्य तेजी से शुरू करवा दिया है वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र भदौरिया खुद को बिल्डर बताते है और कहते है कि मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरे साथ एक वरिष्ठ पत्रकार है जिनकी शासन प्रशासन में ऊंची पहुंच है जहां शिकायत करनी है कर दो, लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों में इतनी हिम्मत नहीं जो मेरे परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा सके चौंकाने वाली बात तो ये है ये पूरा मामला प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति वाली सरकार में हुआ है जहां मंचो से प्रदेश के गुंडे, माफिया,भू-माफियाओं के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंहनाद करते हुए दिखाई पड़ते है वही प्रशासनिक अमला धारा के विपरीत चल सुशासन की विचारधारा वाली योगी सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है अब देखना होगा कि मामले में जिम्मेदार अपनी कुंभकर्णी निंद्रा से कब जागते है या यूंही अवैध कार्यों को पर्दे में रख सुशासन की डुगडुगी पिटती रहेगी। 
