Prakash veg

Latest news uttar pradesh

PSL को झटका देकर IPL में खेलेंगे दासुन शनाका, RR को इतने करोड़ में मिला ‘आइडियल रिप्लेसमेंट’

1 min read

श्रीलंका के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान दासुन शनाका को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए इंग्लैंड के चोटिल ऑलराउंडर सैम करन के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) टीम में शामिल किए जाने की पुष्टि की गई। शनाका दो करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। आईपीएल की सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ”करन के स्थान पर दासुन शनाका दो करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। शनाका ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 3350 से अधिक रन और 86 विकेट हैं।” 34 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2023 में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के लिए आईपीएल में तीन मैच खेले हैं।

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और टीम निदेशक कुमार संगकारा ने एक बयान में कहा, ”सत्र की शुरुआत से ठीक पहले सैम जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी का चोट के कारण उपलब्ध न होना हमारे लिए निराशाजनक है।” उन्होंने कहा, ”सैम बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए बहुत मूल्यवान खिलाड़ी हैं। हमें, हालांकि, दासुन शनाका के रूप में एक आदर्श विकल्प पाकर खुशी हुई है। वह बल्ले से एक फिनिशर (आखिरी ओवरों के विशेषज्ञ बल्लेबाज) और एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। वह हमारी टीम का संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।”

राजस्थान रॉयल्स ने इस विज्ञप्ति में कहा, ”दासुन शनाका टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और रॉयल्स के निचले मध्यक्रम में अपना अपार अनुभव और संयम लेकर आएंगे।” शनाका इस तरह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया है। आईपीएल नीलामी में बोली हासिल करने में नाकाम रहने के बाद शनाका को पीएसएल फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 का आगाज 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ घरेलू मैच से करेगी।

भारत से टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से खरीदा था । उनके बदले में संजू सैमसन अब चेन्नई टीम के लिए खेलेंगे। पंजाब किंग्स और चेन्नई के लिए खेल चुके 27 वर्षीय करन को आईपीएल 2023 सत्र के पहले 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था लेकिन चोट के कारण वह बाहर ही रहे। चेन्नई के लिए 2020 और 2021 में खेल चुके करन पिछले सत्र से पहले 2.4 करोड़ में टीम से जुड़े थे। उन्होंने पिछले सत्र में 114 रन बनाए और एक विकेट लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/