Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की परिवर्तन संदेश रैली का जवाब देगी भाजपा

1 min read

सपा-रालोद के परिवर्तन संदेश रैली के बाद पश्चिमी यूपी में सियासत गरमाने लगी है। अब भाजपा रैली का जवाब देने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा विजय यात्रा, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए से गठबंधन को जवाब देने की तैयारी में जुटी है। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी का कार्यक्रम तो पहले से तय है। अब तो केवल तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भाजपा नेताओं के अनुसार 11 दिसंबर को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के ग्राउन्ड में पश्चिम क्षेत्र के 71 विधानसभा क्षेत्रों के 25 हजार से अधिक बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के सभी 14 जिलों का प्रतिनिधित्व होगा। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता भी शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। उधर, 16-17 दिसंबर से भाजपा की विजय यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा में हर जगह केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। हर जिले में एक रैली भी होगी। इस तरह भाजपा पश्चिम के हर जिले में चुनाव पूर्व संदेश पहुंचाने का काम करेगी, जिसे परिवर्तन संदेश रैली का जवाब माना जा रहा है। गजेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, भाजपा बताते हैं कि हमारे सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित हैं। उसी के अनुसार आयोजित हो रहे हैं। फिलहाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन और उसके बाद विजय यात्रा पर पार्टी का फोकस है।

UP polls: RLD chief formally announces alliance with SP, says BJP's  politics of hatred will be rejec- The New Indian Express

अब बिजनौर से शुरू होगी भाजपा की विजय यात्रा, 22 को मेरठ आएगी

भाजपा की पश्चिम क्षेत्र में विजय यात्रा अब सहारनपुर की जगह बिजनौर से शुरू होगी। 16-17 दिसंबर को यात्रा की शुरुआत होगी, जो मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और अन्य जिलों से होते हुए 22 को मेरठ पहुंचेगी। 22 को मेरठ में गढ़ रोड पर काली रोड गोकुलपुर से होते हुए शहर में पहुंच जाएगी। मोहनपुरी, बच्चा पार्क,बेगमपुल, कंकरखेड़ा होते हुए सिवाया टोल तब जाएगी। सिवाया टोल से बाईपास से यह यात्रा गाजियाबाद की ओर से प्रस्थान करेगी। इस यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री शामिल होंगे।

भाजपा की ओर से पश्चिम की यात्रा को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी में मेरठ जिला व महानगर की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व जिला अध्यक्ष विमल शर्मा और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में छह यात्राएं निकलेंगी। पश्चिम क्षेत्र की विजय यात्रा 16, 17 दिसम्बर को बिजनौर से शुरू होकर मेरठ में 22 दिसंबर को पहुंचेगी। रूट मैप पर चर्चा की गई। जिला और महानगर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इस यात्रा में राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता साथ चलेंगे। रास्ते में गरीब कल्याण योजना, सुरक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धियों के साथ ही आस्था के सम्मान को लेकर उठाए गए कदमों की जनता को जानकारी दी जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/