Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर दिया जोर

1 min read

देवरिया। जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और ऑपरेशन कायाकल्प की स्थिति पर सुझाव दिए। जलापूर्ति योजनाओं की ब्लॉकवार अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
सड़क निर्माण, विद्युत पोल शिफ्टिंग तथा अन्य आधारभूत संरचना कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पेंशन योजनाओं और आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की स्थिति पर जानकारी लेते हुए पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/