Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पुलिस का सघन अभियान: मॉर्निंग वॉकर चेकिंग, मिशन शक्ति और यातायात कार्रवाई

1 min read

देवरिया। संजीव सुमन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न अभियान चलाए गए। प्रातः 5 से 8 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 14 स्थानों पर 299 व्यक्तियों और 186 वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, तीन सवारी, नाबालिग वाहन संचालन, मॉडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया।
इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना एकौना और बरहज सहित सभी थानों की टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को डायल-112, 1090, 1098, 181, 1076 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। सार्वजनिक स्थलों पर पम्पलेट वितरित कर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर बल दिया गया।
वहीं यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर 116 वाहनों का ई-चालान तथा 10 वाहनों को सीज किया। ई-रिक्शा चेकिंग, बिना हेलमेट व अवैध पार्किंग पर विशेष कार्रवाई की गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/