Prakash veg

Latest news uttar pradesh

T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट; बुमराह-हार्दिक और अर्शदीप इतिहास रचने की दहलीज पर

1 min read

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का मुकाबला आज यानी रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन भारतीय गेंदबाजों के पास इतिहास रचने का होगा। यह रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय का। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व स्पिनर आर अश्विन के नाम दर्ज है। अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिग 32 विकेट चटकाए हैं। अब जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या, तीन-तीन तेज गेंदबाजों की नजरें उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 21 मैच खेले हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने 17 मगर दोनों ही तेज गेंदबाजों के नाम इस टूर्नामेंट में 30-30 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वहीं बात हार्दिक पांड्या की करें तो, सबसे ज्यादा 28 मैच खेलकर पांड्या 29 विकेट के साथ उनके पीछे हैं। हार्दिक ने 25 पारियों में गेंदबाजी की है।

अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाला भारतीय बनने के लिए बुमराह और अर्शदीप सिंह को 3-3 तो हार्दिक पांड्या को 4 विकेट की दरकार है।

आर अश्विन- 32

अर्शदीप सिंह- 30

जसप्रीत बुमराह- 30

हार्दिक पांड्या- 29

रविंद्र जडेजा- 22

अक्षर पटेल- 18

इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जेनसेन

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/