हार्दिक पांड्या ने खिलौनों से खेलने की उम्र में बेटे को दिया ‘रॉयल’ गिफ्ट, जानिए कितनी है कीमत?
1 min read
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों बेटे के को-पैरेंट हैं। नताशा के पास अगस्त्या रहते हैं, लेकिन फिर भी हार्दिक पांड्या का अपने बेटे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। इसका जीता-जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब अपने बेटे को करोड़ों की एसयूवी कार गिफ्ट में दी। जिस बेटे की उम्र अभी खिलौनों से खेलने की है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उसे करोड़ों की लग्जरी एसयूवी कार गिफ्ट में दी है।
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या द्वारा अपने बेटे अगस्त्या और एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक को दिए गए गिफ्ट की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें हार्दिक का बेटा और एक्स-वाइस साथ में लैंड रोवर डिफेंडर कार की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के दाएं तरफ आप देख सकते हैं कि वेलकम नोट पर साफ-साफ लिखा हुआ है पापा टू अगस्त्या।
हार्दिक पांड्या ने लैंड रोवर डिफेंडर का कौन सा मॉडल अगस्त्या को गिफ्ट किया है, यह तो अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन ऑन रोड प्राइस डिफेंडर की एक करोड़ से लेकर 4 करोड़ के बीत है। ऐसे में इसे करोड़ों की एसयूवी कार लिखना सही रहेगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लैंड रोवर डिफेंडर का ये टॉप एंड मॉडल है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है।
हार्दिक पांड्या के पास पहले से ही डिफेंडर कार है। इस बार भी उसी शोरूम से उन्होंने यह डिफेंडर खरीदी है, जिससे पहले वे इस ब्रांड की कार खरीद चुके हैं। मुंबई के नवनीत मोटर्स ने इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है कि मुंबई में अगस्त्या पांड्या और नताशा स्टैनकोविक को यह कार सौंपी गई है।
