Prakash veg

Latest news uttar pradesh

दिवंगत पेंशनरों की स्मृति में शोक सभा आयोजित

1 min read

देवरिया। कोषागार विभाग में हाल ही में दिवंगत हुए 30 पेंशनरों की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस शोक सभा में सभी दिवंगत पेंशनरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संदेश उनके आवासों पर भेजे गए।

शोक सभा में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौन रखकर दिवंगत पेंशनरों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का योगदान विभाग और शासन व्यवस्था के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति मिलने की कामना की। शोक सभा का आयोजन शांत एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/