कैसे मिलता है अमेरिका का स्टडी वीजा? जानिए क्या-क्या चाहिए डॉक्यूमेंट्स
1 min read
अमेरिका में एकबार फिर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बन चुके हैं। उन्होंने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद पूरी दुनिया खासकर भारतीयों की नजर इस बात पर है कि उनका H1-B वीजा और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के प्रति क्या रूख रहता है? क्योंकि पिछले कुछ सालों में अमेरिका के अंदर विदेशी छात्रों के जाने की संख्या में कमी आई है और इसकी वजह है H1-B वीजा के मिलने में आने वाली कठिनाईयां। जी हां, हाल के कुछ सालों में इस वीजा के मिलने की जो दर है उसमें गिरावट आई है। अमेरिकी विदेश विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 के मुकाबले 2024 में भारतीयों को जारी किए गए F-1 छात्र वीजा में 38 प्रतिशत की गिरावट आई है।
पूरी दुनिया में पॉपुलर है ये वीजा
अधिकतर भारतीयों की विदेश में नौकरी करने की पहली पसंद अमेरिका ही होता है, लेकिन वहां जाने के लिए H-1B वीजा प्राप्त करना होता है जो कि कतई आसान काम नहीं। जी हां, अमेरिका में नौकरी करने के लिए बाहर के नागरिकों को H-1B वीजा लेना होता है। यह वीजा न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में सबसे अधिक पॉपुलर है। इस वीजा को प्राप्त करने के बाद लाखों भारतीय अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं।