Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Maha Kumbh 2025: पहले दिन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, सीएम योगी बोले- पुण्य फलें, महाकुंभ चलें

1 min read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कोर्ड को जारी कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा।

CBSE Board Exam Date Sheet 2025: खुशखबरी चेक करें सीबीएसई बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल डेट शीट परीक्षा इस दिन से शुरू होगी

सभी स्कूलों के प्रधान/प्रिंसिपल आधिकारिक वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि रेगुलर स्कूलों के छात्र अपना एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, उनका एडमिट कार्ड स्कूल प्रशासन द्वारा डाउनलोड किया जाएगा। हालांकि प्राइवेट रूप से परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Class 10th, 12th Admit card 2025: सीबीएसई 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए संगम पोर्टल पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको स्कूल (गंगा) का चयन करना होगा।

4. अब आपको परीक्षा पूर्व एक्टिविटी पर क्लिक करना होगा।

5. अब आपको सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

6. अब आप अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन कीजिए।

7. इसके बाद आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025-

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 18 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।

तो वहीं, सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। अंतिम परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/