Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Farmers Protest LIVE: दिल्ली में धारा-144 लागू, तेजी से राजधानी की ओर बढ़ रहा किसानों का काफिला

1 min read

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। किसान संगठन कल यानी 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। वे अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

Farmers Protest In Delhi-NCR  :  पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों न 13 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए कमर कस ली है।  साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Section 144 Imposed in Delhi: किसान आंदोलन के चलते पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

Farmers Protest LIVE : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में तीन दिन तक रविवार सुबह छह बजे से इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला हुआ है। सीमाओं पर आठ लेयर की दीवारें खड़ी की गई हैं। पंजाब के सीमावर्ती सभी रास्तों पर पुलिस व केंद्रीय बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

Farmers Protest Update: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आने से पहले पुलिस ने नाके लगा दिए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसी के चलते सिंघू बॉर्डर पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। वाहनों की गति तम गई है।

किसानों के दिल्ली-चलो मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिंधु बॉर्डर सहित उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लागू (Section-144 in Delhi) की गई है। किसी तरह की भीड़ जुटाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। वहीं, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई जिलों में धारा-144 लागू है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/