Prakash veg

Latest news uttar pradesh

भक्तों पर ही नहीं चुनाव पर भी असर डालेंगे बागेश्वर धाम सरकार! हिंदुत्व का मुद्दा किसे देगा फायदा

1 min read

बागेश्वर धाम की मिट्टी छूने आया हूं…। यह गीत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में किसी आम भक्त ने नहीं बल्कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। यह एक बानगी है कि कैसे राजनीतिक दलों में भी बागेश्वर धाम सरकार का असर बढ़ रहा है। यही वजह है कि पहले कांग्रेस के नेता कमलनाथ बालाजी के दरबार पहुंचे तो उसके अगले ही दिन मनोज तिवारी, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पहुंचे। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तो अकसर उनके दरबार में जाते रहे हैं। वहीं उमा भारती भी उनकी मांगों का समर्थन करते हुए अपना बेटा बता चुकी हैं। हालांकि धीरेंद्र कृष्ण के सियासी असर की चर्चाएं कमलनाथ के दौरे से बढ़ी हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/