Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा’; गाजीपुर में बोले बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह

1 min read

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी से वैशाली के महुआ सीट से विधायक संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

शहर के रौजा स्थित न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी में सुनील सिंह के आवास पर पहुंचे मंत्री का स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनपदवार संगठन और कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में एनडीए समर्थित सरकार बनने जा रही है।

बिहार में पेयजल से संबंधित योजनाओं के बारे में कहा कि वहां हर घर नल योजना सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। जहां कहीं कोई दिक्कत आती है उसका निपटारा 48 घंटे में की जाती है। उसके लिए वेबसाइट, ईमेल, फोन नंबर और अधिकारियों तक पहुंच कर लोग अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं और 48 घंटे में उनकी समस्या का निपटारा हो जाता है। अब प्रयास है कि इस समस्या का समाधान 24 घंटे में किया जाए।

कहा कि पिछले 11 महीने में जितना काम हुआ है, वहां आजादी के बाद नहीं हुआ। बिहार प्रगति के पथ पर है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व एमएलसी हुलास पांडे, त्रिभुवन सिंह, गर्वजीत सिंह, संजय सिंह, नीतीश सिंह, अवनीश सिंह, कार्तिक गुप्ता उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/