Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अब दिल्ली में नहीं बनेगा कूड़े का पहाड़! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया फ्रेश वेस्ट प्लांट का शिलान्यास

1 min read

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट पर फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया। दिल्ली में नया कूड़े का पहाड़ न बनने पाए इसके लिए ओखला के अलावा गाजीपुर व सिंघोल में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और गाजीपुर में बायो गैस प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास भी किया।

कोटला मुबारकपुर में मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र व आयुर्वेदिक केंद्र का भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया।

बताया गया कि सभी नए फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता 3200 टन होगी। इससे जहां नए कचरों का आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण होगा। नया कूड़े का पहाड़ नहीं बन सकेगा, साथ ही ओखला लैंडफिल साइट समेत अन्य लैंडफिल साइटों का दबाव घटेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/