‘हनुमान अंश’ की सफलता का जश्न, CM योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म की टीम
1 min read
‘हनुमान अंश’ फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सरप्राइज सक्सेस बनकर उभरी है। अब फिल्म की सफलता के बाद फिल्म की पूरी टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 169.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म की शानदार थिएट्रिकल सफलता के बाद इसकी टीम ने हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
यह मुलाकात मंगलवार शाम हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस मुलाकात की तस्वीरें भी ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर की गईं। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और फिल्म के लीड एक्टर शॉबिनाव सत्य ने योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फिल्म की टीम यूपी के सीएम के साथ तस्वीरें खिंचवाती और उन्हें उपहार देती नजर आ रही है।
