Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जेएनयू प्रोफेसर पर 10 से अधिक छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप; ICC कर रही जांच

1 min read

देश की राजधानी दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यूनिवर्सिटी की 10 से अधिक छात्राओं ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं और यूनिवर्सिटी की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी (ICC) इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला करीब एक महीने पहले का है। जांच कर रही कमिटी से जुड़े कुछ लोगों ने यह बताया है कि प्रोफेसर के खिलाफ करीब एक महीने पहले 10 से अधिक छात्राओं ने शिकायत दी थी। तब से जांच की जा रही है। छात्राओं की शिकायत के मुताबिक, यौन उत्पीड़न की घटनाएं मई के पहले सप्ताह में हुए वाइवा एग्जाम से जुड़ी हैं।

प्रोफेसर पर लगे ये आरोप

सीएनएन न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि छात्राओं ने अपनी शिकायत में प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि जो स्टूडेंट कैंपस में ही रहती हैं उसे प्रोफेसर ने अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया और उनसे सेक्शुअल फेवर मांगा। कुछ छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर ने क्लास के दौरान भद्दे या गलत कमेंट्स भी किए।

कम से कम 10 छात्राओं ने दी है शिकायत

प्रोफेसर पर आरोप लगे हैं कि वाइवा के दौरान स्टूडेंट्स से सेक्सुअल कमेंट किए गए। मई के दूसरे हफ्ते में एक छात्रा ने छात्रों के अनऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में प्रोफेसर के कमेंट की जानकारी दी। इसके बाद कई और छात्राओं ने भी प्रोफेसर पर इसी तरह के आरोप लगाए। सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि ICC को कम से कम 10 छात्राओं की शिकायत मिली है। शिकायत करने वालीं छात्राओं में अधिकतर जूनियर हैं। बताया जा रहा है कि एक सीनियर स्टूडेंट ने भी ऐसी ही शिकायत दी है।

ICC ने की है छात्राओं से बात

बता दें कि मई के अंत में ICC के पास जो शिकायतें आईं उसके बाद 45 दिन का सेमेस्टर ब्रेक रहा। जुलाई के मध्य में क्लास शुरू होने के बाद फिर से इस मामले को लेकर छात्रों के बीच फिर चर्चा शुरू हुई। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमिटी ने शिकायत करने वाली छात्राओं से बात की है।

JNU वीसी टिप्पणी करने से किया इनकार

JNU की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी को लगता है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे सीनियर स्टूडेंट्स के साथ बातचीत के दौरान और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं। इस मामले को लेकर JNU की वाइस चांसलर ने अभी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/