Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Jantar Mantar Protest: बीजेपी नेता मुरली मनोहर ने युवाओं से जताई सहानुभूति, बोले- महिलाओं पर निर्मम बल प्रयोग किया गया

1 min read

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने युवाओं के प्रदर्शन पर सहानुभूति जताई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी ने नीट के पेपर लीक होने के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों के लिए गुरुवार को सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को लेकर उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को निर्मम करार देते हुए कहा कि बल का ऐसा इस्तेमाल भारतीय समाज के बड़े हिस्से को विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य से दूर कर देगा।

मुरली मनोहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न भागों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर एकत्रित हैं। उनकी चिंताएँ और सरोकार वास्तविक हैं। इन्हें सहानुभूति और दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए। मुझे पूरी आशा है कि इसे केवल कानूनी और व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं देखा जाएगा जिससे बलपूर्वक निपटा जाये। मुझे य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया। ऐसे बल के उपयोग से भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा।”

सरकार ने सीजेपी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कॉकरोच जनता पार्टी से सरकार के साथ एक और दौर की बातचीत के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए ही मुद्दों का समाधान हो सकता है और आगे का रास्ता निकाला जा सकता है। जितेंद्र सिंह ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 24 घंटे में सरकार ने सीजेपी को बातचीत के लिए “कम से कम चार बार” आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, “मैं इस प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवा साथियों से अपील करना चाहता हूं कि वे बातचीत के लिए आगे आएं। हमारे दरवाजे खुले हैं।” उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से की गई एक “विनम्र अपील” है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/