लाइन में लगने की जरूरत नहीं! घर बैठे 5 मिनट में फोन से बंद करें LPG कनेक्शन, पैसे भी मिलेंगे वापस
1 min read
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। जिसकी वजह से भारत सरकार भी PNG यूज करने पर जोर दे रही है, और LPG कनेक्शन को सरेंडर करने के लिए कह रही हैं। अगर आप भी गैस कनेक्शन को सरेंडर करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि यहां हम आपको बता रहे हैं घर बैठे गैस कनेक्शन को सरेंडर करने का सबसे आसान तरीका:
आजकल गैस कंपनियां अपने वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह सुविधा देती हैं। जिस पर रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर Surrender Connection का ऑप्शन मिलता है और कुछ डिटेल्स भर कर आपका काम खत्म हो जाता है।
सबसे पहले HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर ID से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद “My Account” या “Services” सेक्शन में जाएं, जहां आपको “Terminate Connection” या “Surrender LPG Connection” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आपको कनेक्शन बंद करने का कारण चुनना होगा और अपनी डिटेल्स कन्फर्म करनी होंगी। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। इसके बाद कंपनी या एजेंसी आपसे सिलेंडर और रेगुलेटर जमा कराने के लिए संपर्क कर सकती है, जिसके बाद आपका कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।
Indane की वेबसाइट या ऐप के जरिए कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करें और “Customer Console” में जाएं। यहां “Services” सेक्शन के अंदर “Surrender Connection” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको जरूरी जानकारी भरनी होगी और कारण बताना होगा कि आप कनेक्शन क्यों बंद कर रहे हैं। सभी डिटेल्स भरने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।
LPG कनेक्शन सरेंडर करते समय कुछ जरूरी चीजें आपके पास होनी चाहिए। आपके पास कस्टमर नंबर या LPG ID होना चाहिए। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है। अगर ऑफलाइन वेरिफिकेशन होता है, तो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN) भी मांगा जा सकता है।
अगर आप ऑनलाइन प्रोसेस फॉलो नहीं कर पाते हैं तो अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी कनेक्शन बंद कर सकते हैं। वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा और सिलेंडर व रेगुलेटर जमा करना होगा। इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस की जाएगी।
बहुत से लोगों का सवाल होता है कि क्या सिलेंडर लौटाने पर पैसा वापस मिलता है। अगर आपने कनेक्शन लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया था, तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। यह रिफंड आमतौर पर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है या एजेंसी से मिल सकता है। ध्यान रखें कि रिफंड की राशि आपके सिलेंडर और रेगुलेटर की कंडीशन पर भी निर्भर करती है।
