IPL के वो बदकिस्मत दिग्गज, जिन्होंने 5000+ रन बनाने के बावजूद नहीं जीती ऑरेंज कैप; टॉप पर रोहित शर्मा
1 min read
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज होने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं। आईपीएल 2026 का धूम-धड़ाका 28 मार्च से शुरू होगा। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। उन्होंने तीन बार यह कमाल किया। उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने दो-दो बार यह अवॉर्ड हासिल किया। हालांकि, कई ऐसे बदकिस्मत दिग्गज भी हैं, जो टूर्नामेंट में 5 हजार से अधिक रन बना चुके हैं मगर कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत सके। लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर अजिंक्य रहाणे तक शामिल हैं।
आईपीएल में ऑरेंज कैप अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आईपीएल में 272 मैचों में 7046 रन बना चुके हैं। वह भारतीय लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं मगर किसी भी सीजन में ऑरेंज कैप अपने नाम नहीं कर सके। 38 वर्षीय रोहित आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप का सूखा समाप्त करने की फिराक में होंगे। उन्होंने सिर्फ एक बार ही आईपीएल सीजन में 500 रनों का आंकड़ा पार किया। रोहित ने आईपीएल 2013 में 538 रन जुटाए थे।
7046 – रोहित शर्मा
6769 – शिखर धवन
5528 – सुरेश रैना
5439 – एमएस धोनी
5162 – एबी डिविलियर्स
5032 – अजिंक्य रहाणे
2008: शॉन मार्श (किंग्ल इलेवन पंजाब) – 616 रन
2009: मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) – 572 रन
2010: सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) – 618 रन
2011: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 608 रन
2012: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 733 रन
2013: माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स) – 733 रन
2014: रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 660 रन
2015: डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) – 562 रन
2016: विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 973 रन
2017: डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) – 641 रन
2018: केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) – 735 रन
2019: डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) – 692 रन
2020: केएल राहुल (किंग्ल इलेवन पंजाब) – 670 रन
2021: ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) – 635 रन
2022: जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) – 863 रन
2023: शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – 890 रन
2024: विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 741 रन
2025: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 759 रन
