एनसीडी की पहचान व रोकथाम को कार्यशाला, सीएमओ ने दिए निर्देश
1 min read
देवरिया। गैर संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए धन्वंतरि सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने की।
सीएमओ ने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक प्रतिदिन एनसीडी आईडी लॉगिंग करें तथा 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य स्क्रीनिंग की जाए। मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर जैसी बीमारियों की समय पर पहचान पर जोर दिया गया।
डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने स्क्रीनिंग डेटा समय पर पोर्टल पर अपलोड करने, उपकरणों की उपलब्धता और दवाओं के नियमित वितरण के निर्देश दिए।
कार्यशाला में सहयोगी संस्था जपाईगो के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
