Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मदनपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

1 min read

देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द पाण्डेय ने थाना मदनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस कार्यालय की विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं, अपराध पंजिका और जब्त माल के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। हवालात में सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। शस्त्रों के रख-रखाव तथा ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की स्थिति सुधारने पर भी बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/