Prakash veg

Latest news uttar pradesh

4 मार्च को ओपन हो रहा यह आईपीओ, IIT-बॉम्बे के प्रोफेसर होंगे मालामाल!

1 min read

पावरट्रेन कंट्रोल और मोटर वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड का आईपीओ लॉन्च होने वाला है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी के को-फाउंडर शशिकांत सूर्यनारायणन को बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कहा कि आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,287-1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 6,000 करोड़ रुपये आंका गया है। यह इश्यू चार मार्च को खुलेगा और छह मार्च को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक दो मार्च को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ में कोई नया इश्यू शामिल नहीं है। यह पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है जिसमें प्रवर्तक मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित सहित अन्य निवेशक कुल 80,43,300 शेयर बेचेंगे। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का शेयर 11 मार्च को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

दरअसल, आईआईटी-बॉम्बे के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर शशिकांत सूर्यनारायणन ने 2007 में कैंपस लैब से सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स की शुरुआत की। अठारह साल बाद कंपनी में उनकी 16.16% हिस्सेदारी की कीमत लगभग 967 करोड़ रुपये हो गई है। कैल्कुलेशन आईपीओ के अपर प्राइस बैंड (₹1,352 प्रति शेयर) के आधार पर किया गया है।

प्रोफेसर शशिकांत सूर्यनारायणन के अलावा जिन छात्रों ने लैब छोड़कर कंपनी को खड़ा करने में मदद की, वे भी आईपीओ से अच्छा खासा मुनाफा कमाने वाले हैं। इनमें से एक मनीष शर्मा हैं। मनीष शर्मा वर्तमान में सेडेमैक के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी हैं। वह 46 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदे गए अपने 45,000 शेयर बेच रहे हैं। आईपीओ के इश्यू प्राइस 1352 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इस हिस्सेदारी की कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक हो जाती है। मनीष शर्मा की बात करें तो उन्होंने आईआईटी-मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और पहले ईटन इंडिया इंजीनियरिंग सेंटर में काम किया है। वह आईपीओ के तहत शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में से एक हैं। आईपीओ के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.95% से घटकर 1.85% हो जाएगी

कंपनी के को-फाउंडर अमित अरुण दीक्षित की पत्नी अश्विनी अमित दीक्षित भी 100 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदे गए 67,500 शेयर बेचकर मुनाफा कमा रही हैं। उनका 67.5 लाख रुपये का निवेश अब 9.12 करोड़ रुपये का हो गया है, जिससे उन्हें 8.45 करोड़ रुपये का लाभ और 13.5 गुना यानी 1,252% का रिटर्न मिला है। आईपीओ में अश्विनी की हिस्सेदारी 1.22% से घटकर 1.07% हो जाएगी। बता दें कि आईआईटी-बॉम्बे से पीएचडी प्राप्त अमित अरुण दीक्षित कंपनी के संस्थापक शेयरधारकों और प्रमोटरों में से एक हैं। आईपीओ के बाद भी कंपनी में उनकी 2.81% इक्विटी हिस्सेदारी बनी रहेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/