भारत आ रहीं ये 5 नई चीनी इलेक्ट्रिक SUVs, टाटा-महिंद्रा की बढ़ाएंगी टेंशन; फीचर्स सुनकर रह जाएंगे हैरान
1 min read
भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड SUV का बाजार तेजी से गर्म हो रहा है। बढ़ती फ्यूल कीमतें, EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और ग्राहकों की बदलती पसंद ने कंपनियों को नई टेक्नोलॉजी लाने के लिए मजबूर कर दिया है। खास बात यह है कि कई चीनी ब्रांड्स अब भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं। इसमें से तो कुछ अपने नाम से और कुछ रीबैजिंग के जरिए होगा। आइए उन 5 नई इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड SUVs के बारे में जानते हैं, जो भारत में जल्द लॉन्च हो सकती हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
यह SUV भारत में JSW Motors के जरिए लॉन्च की जाएगी, जिसने चीन की Chery के साथ साझेदारी की है। संभावना है कि भारत में यह JSW ब्रांडिंग के साथ आए। महाराष्ट्र में बनने वाले प्लांट में इसे CKD यूनिट के रूप में असेंबल किया जाएगा।
इसमें बड़ा और बॉक्सी डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके लुक में लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) जैसी झलक देखने को मिलती है। इसके साइज की बात करें तो ये टाटा सफारी (Tata Safari) से भी बड़ी है। इसके पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसकी लगभग 100 किमी. रेंज इलेक्ट्रिक-ओनली ड्राइविंग के जरिए मिलती है। इसमें FWD और AWD दोनों विकल्प (भारत में कौन सा आएगा, अभी साफ नहीं) मिलेंगे।
हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई यह SUV काफी चर्चा में है। इसका डिजाइन रग्ड और बॉक्सी है, जो जीप रैंगलर (Jeep Wrangler) और डिफेंडर (Defender) की याद दिलाता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.4-इंच की टचस्क्रीन, ADAS, प्रीमियम इंटीरियर, राउंड हेडलैंप और अलग स्टाइल देखने को मिलती है। इसमें 59.93 kWh और 81.76 kWh का बैटरी ऑप्शन (इंटरनेशनल मार्केट) देखने को मिल जाता है। इसमें RWD और AWD का विकल्प भी मिलता है। यह SUV भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक अलग पहचान बना सकती है।
यह SUV भारत में मौजूदा MG ZS EV को रिप्लेस कर सकती है। इसकी डिजाइन में प्रीमियम एक्सटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें LED हेडलैंप, कनेक्टेड टेललैंप और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.8-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉएड ऑटो कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें लगभग 500 किमी. तक की क्लेम्ड रेंज देखने को मिलती है।
यह SUV चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर आधारित है। भारत में इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा जा सकता है। इसका मुकाबला महिंद्रा XUV700 से होगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 20.5 kWh (197 hp पावर/ 230 Nm टॉर्क) का बैटरी पैक मिलेगा। यह MG की भारत में पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV हो सकती है।
यह MG 520 का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 56.7 kWh का बैटरी पैक (136 hp पावर/200 Nm टॉर्क) देखने को मिलेगा। वहीं, इसकी रेंज लगभग 500 किमी. की होगी। भारत के लिए डिजाइन और बैटरी ऑप्शन में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।
इन नई SUVs के आने से ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। EV और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कीमत-फीचर में सुधार देखने को मिल सकता है। SUV सेगमेंट पहले से ही भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। अब इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड विकल्प इसे और रोमांचक बना देंगे। सवाल यही है कि क्या ये चीनी टेक्नोलॉजी वाली SUVs भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीत पाएंगी?
