Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Bihar Vidhan Sabha LIVE: परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं देने वाले पर हो ऐक्शन, छात्रा के सुसाइड पर बोलीं राबड़ी देवी

1 min read

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मार्च के बाद राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग आयुर्वेदिक इलाज कर इसका स्थाई समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि दवा कड़वी होती है पर इसका अंजाम सुखद होगा। वह विधानसभा में गुरुवार को राहुल कुमार के सवाल को लेकर अपनी बात रख रहे थे।

बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक प्रमोद कुमार ने सवाल उठाया कि क्या राज्य सरकार कचरे से ऊर्जा उत्पादन के मॉडल को भी अपनाने की दिशा में काम कर रही है। इस पर मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और इच्छुक विधायकों को विस्तृत योजना की जानकारी देने के लिए अलग से बैठक भी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कचरा से ऊर्जा उत्पादन भविष्य की जरूरत है और सरकार इसकी लगातार समीक्षा कर रही है।

Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates-:

 

16.00 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधान परिषद में मंत्री अशोक चौधरी के भाषण के बीच विपक्ष ने वाक आउट किया। विपक्ष के सदस्य बजट पर जवाब के बजाय चुनावी भाषण का आरोप लगाते हुए सदन से उठकर चले गए।

14.10 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार में एक भी इथेनॉल प्लांट बंद नही होगा। बिहार की धरती पर जो प्लांट लग गए हैं उनके विकास की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। केंद्र सरकार ने जल्द ही बिहार का इथेनॉल का कोटा बढ़ाने और इथेनॉल के विपणन की भी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को प्रश्नोतर काल के दौरान विधान परिषद में सच्चिदानंद राय के ध्यानाकर्षण के जवाब में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने ये बातें कही।

14.10 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: 15 दिनों के अंदर बिना अनुमति के वाहन पर डीजे बजाने पर रोक लगेगा

विधान परिषद में प्रश्नोतर काल के दौरान परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 15 दिनों के अंदर राज्य में बिना अनुमति के वाहन पर डीजे बजाने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने गुरुवार को विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी के सवाल के जवाब में ये बातें कही। बिना अनुमति के एक भी ऐसे डीजे को चलने नहीं देंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि शादी- विवाह के मौके पर डीजे नहीं बजेगा तो नाच-गाना कैसे होगा। सदस्य इस को लेकर भी सवाल उठाएंगे।

14.05 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा शुरू हुई है।विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने विभाग का बजट पेश किया है।

13.56 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार में एक भी इथेनॉल प्लांट बंद नही होगा। बिहार की धरती पर जो प्लांट लग गए हैं उनके विकास की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। केंद्र सरकार ने जल्द ही बिहार का इथेनॉल का कोटा बढ़ाने और इथेनॉल के विपणन की भी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को प्रश्नोतर काल के दौरान विधान परिषद में सच्चिदानंद राय के ध्यानाकर्षण के जवाब में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने ये बातें कही।

13.54 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE:राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाया आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कही बोलने नहीं देती। लोक सभा , राज्यसभा या विधानसभा सत्ता पक्ष विपक्ष को दबाती है। शराब को लेकर राबड़ी देवी ने उठाया सवाल और कहा कि आज बिहार में शराब कहां से आ रहा है। राज्य के बॉर्डर पर सरकार के अधिकारी है,फिर कैसे बिहार में इतना शराब आ रहा है।

13.44 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने गुरुवार को विधान परिषद की बैठक में शामिल होने के पूर्व मिडिया से बातचीत की। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में देर के कारण छात्रा द्वारा आत्महत्या मामला पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि 5 मिनट देर के कारण परीक्षा नहीं देने देना अपराध है। छात्रा ने हताश होकर आत्महत्या कर ली। जिन लोगों ने स्कूल में घुसने नहीं दिया उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि 5 मिनट परीक्षा में देर हुई तो क्या हो गया परीक्षा देने दिया जाना चाहिए।

13.37 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य के तकनीकी संस्थानों में सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों का समायोजन नियमानुकूल नहीं है। वह गुरुवार को विधानसभा में ज्योति देवी के ध्यानाकर्षण पर सरकार का उत्तर दे रहे थे।

13.19 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: राज्य में खाद की कालाबाजारी होने का मुद्दा विधानसभा में गुरुवार को पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने उठाया। इस विषय पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब-तक 104 प्राथमिक की दर्ज किए गए है। 419 विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किये गए हैं। इस पर सदस्यों ने कहा है की कार्रवाई तो आप कीजिए ही, पर यह सुनिश्चित करें की कालाबाजारी ना हो। कालाबाजारी के कारण किसान ऊंची कीमत पर खाद खरीदने को विवश हैं।

13.09 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की सालाना 4 करोड़ की राशि को बढ़ाकर 8 करोड़ किए जाने की मांग पर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एकमत हुए। सभी सदस्यों ने खड़े होकर इसकी जोरदार मांग की। प्रमोद कुमार के ध्यानाकर्षण पर यह मामला सदन में आया था। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह मामला योजना एवं विकास विभाग का है, विभागीय मंत्री सदन में नहीं हैं। इसलिए इसका जवाब के लिए समय चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि वर्तमान में इससे संबंधित विभाग के मंत्री सदन में मौजूद नहीं है। इसलिए फिलहाल इस ध्यानाकर्षण को स्थगित किया जाता है

12.57 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।

12.45 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजद विधायक राहुल कुमार ने इस्लामपुर में गैर मजरूआ जमीन पर कब्जे का मामला उठाया। विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि किसी भी बीमारी के इलाज के लिए धैर्य रखना जरूरी होता है, हड़बड़ाने से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि हम एलोपैथिक और होम्योपैथिक के चक्कर में नहीं पड़ते ,बल्कि आयुर्वेदिक इलाज करती है, जो स्थायी समाधान देता है।

12.25 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक प्रमोद कुमार ने सवाल उठाया कि क्या राज्य सरकार कचरे से ऊर्जा उत्पादन के मॉडल को भी अपनाने की दिशा में काम कर रही है। इस पर मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और इच्छुक विधायकों को विस्तृत योजना की जानकारी देने के लिए अलग से बैठक भी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कचरा से ऊर्जा उत्पादन भविष्य की जरूरत है और सरकार इसकी लगातार समीक्षा कर रही है।

12.08 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधान परिषद में प्रश्नोतर काल शुरू हुआ। गुरुवार को सदन में पहले अल्पसूचित सवाल लिए गए।

12.04 PM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में राजद के विधायक राहुल कुमार ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि वो बिहार में बदलाव लाना चाहते हैं लेकिन लगता है इन्हीं के लोग इनका पांव खींच रहे हैं। इसपर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि अंगद का पैर कोई हिला सकता है क्या। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि अतिक्रमण का मामला मार्च में शुरू करेंगे और जल्द ही इसका निराकरण करेंगे।

11.56 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक सचीन्द्र प्रसाद सिंह ने बीज प्रमाणन घोटाले में बड़े अफसरों पर ऐक्शन नहीं लिए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में गड़बड़ी होने पर छोटे अधिकारियों पर ऐक्शन तो होता है लेकिन बड़े अधिकारियों पर ऐक्शन नहीं होता है।

11.52 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: जदयू विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने नल जल योजना में खामियों को जल्द से जल्द दूर करने की मांग विधानसभा में उठाई। इसपर विभाग के मंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में भू-जल नीचे चला गया था। जिसपर काफी काम किया गया है।

11.42 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: मोतिहारी में कचरा प्रबंधन को लेकर बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने सदन में सवाल उठाया। इस दौरान पूर्व नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा जवाब दिए जाने पर बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने आपत्ति जताई।

11.37 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में कटौती प्रस्ताव पर बयान को लेकर हंगामा हुआ। इससे पहले बुधावर को मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि जो विधायक कटौती प्रस्ताव लाते हैं, उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होगा। इस पर विधायक कुमार सर्वजीत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान न सिर्फ जनप्रतिनिधियों का अपमान है, बल्कि जनता के अधिकारों का भी हनन है।

11.28 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी-कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है।

11.09 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: गुरुवार को भी बिहार विधान सभा के द्वार पर विपक्ष ने प्रदर्शन किया है। विपक्ष के सदस्यों के हाथ में जो तख्तियां थीं उसपर लिखा था – फेल इंजन की सरकार ने दिए तीन उपहार। बलात्कार, भ्रष्टाचार और झूठा प्रचार

11.00 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यवाही शुरू किए जाने का निर्देश दिया है।

10.44 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि शराबबंदी के हम पक्षधर हैं। पर, बिहार में प्रशासन के पदाधिकारी की लापरवाही और मिली भगत से शराबबंदी पूरी तरह फेल है। घर-घर में शराब की आपूर्ति की जा रही है। सरकार को इस पर का एक्शन लेना चाहिए। वह गुरुवार को विधान सभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे।

10.40 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में बकाश्त भूमि के संबंध में विशेष कमेटी का गठन किया गया है। इससे जुड़े मामले गंभीर एवं संवेदनशील हैं। इस पर बिना सोचे-समझे निर्णय देना संभव नहीं है। सिन्हा ने बुधवार को विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जदयू के नीरज कुमार के सवाल पर ये जानकारी दी।

10.30 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को पांच किस्तों में दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। जिन महिलाओं ने रोजगार प्रारंभ कर दिया है, उनके रोजगार विस्तार के लिए यह राशि दी जाएगी। बुधवार को विधानपरिषद में उन्होंने यह घोषणा की। ग्रामीण विकास मंत्री वहां विभाग के बजट पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि अबतक 1.81 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिये जा चुके हैं। जबकि, 18 लाख आवेदनों की जांच चल रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होते ही सभी पात्र महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार की सहायता राशि दे दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 और 2025-26 में केन्द्र सरकार से 12.19 लाख आवास की स्वीकृति दी गयी है। इस वर्ष बिहार ने केन्द्र सरकार से गरीबों के लिए एक करोड़ चार लाख 90 हजार आवास मांगे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे लोगों के सर्वे में इन आवासहीन लोगों की पहचान की गयी है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 1 मार्च 2010 के पहले के स्वीकृत आवास, जो पूर्ण नहीं हो सके या जर्जर हैं, उन्हें 50 हजार रुपये राज्य के खजाने से देने का फैसला लिया गया है।

10.20 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों का मासिक भत्ता बढ़ाने पर राज्य सरकार विचार करेगी। वे बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने कहा कि पार्षदों का भत्ता बढ़ाने का अभी कोई मामला सरकार के पास विचाराधीन नहीं है पर आगे इस पर विचार होगा। इससे पहले तारकिशोर प्रसाद ने ध्यानाकर्षण के जरिये मांग की थी कि पंचायती राज के प्रतिनिधियों की तर्ज पर नगर निकायों के निर्वाचित वार्ड पार्षदों के भी नियत भत्ते में सम्मानजनक वृद्धि की जाये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के 2500, नगर परिषद के 1500 और नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों को 1000 रुपये नियत मासिक भत्ता दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2015-16 से इस भत्ते में वृद्धि नहीं की गई है।

10.10 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बुधवार को कहा है कि प्रवासी श्रमिकों की सामान्य मृत्यु पर भी उनके पार्थिव शरीर को अन्य प्रदेशों और विदेश से सरकारी खर्च पर उनके घर तक लाने की व्यवस्था लागू करने पर सरकार विचार करेगी। विधायक अख्तरूल ईमान ने इस विषय पर राज्य सरकार से सवाल किया था।

अख्तरूल ईमान के सवाल पर शुरू में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि इस पर सरकार विचार करेगी। वर्तमान में यह व्यवस्था उन प्रवासी श्रमिकों के लिए है, जिनकी मृत्यु किसी दुर्घटना में हो जाती है। इस पर अख्तरूल ईमान ने कहा कि सामान्य मृत्यु पर भी श्रमिकों के पार्थिव शरीर उनके घर तक लाने की व्यवस्था सरकार करे और इसकी घोषणा सदन में तत्काल हो।

9.59 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी) मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में 14 जिले आर्सेनिक, 11 जिले फाइलेरिया और 12 जिले में भूगर्भ जल आयरन से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में हर घर नल का जल योजना के तहत ट्रीमेंट प्लांट से जल को शुद्ध कर घरों में आपूर्ति की जाती है। मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी के ध्यानाकर्षण पर अपना जवाब दे रहे थे।

9.49 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: जो कटौती प्रस्ताव वापस नहीं लेंगे, उनके क्षेत्र में काम नहीं

मंत्री अशोक चौधरी ने विधानसभा में कहा कि सात निश्चय-3 के तहत चरणवार तरीके से ग्रामीण सड़कों को चौड़ा (5.5 मीटर) किया जाना है। विभाग ने सरकारी भूमि की उपलब्धता के आधार पर 595 सड़कों का चयन किया है जिसकी लंबाई 1887.86 किलोमीटर है। आगामी वित्तीय वर्ष में इस पर काम होगा। बजट भाषण समाप्त करने के पहले मंत्री ने कहा कि जिन सदस्यों ने कटौती प्रस्ताव पेश किया है, वे वापस लें। वरना, उनके विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग का काम नहीं होगा। कटौती प्रस्ताव राहुल कुमार ने दिया था जिस पर कमरुल होदा, सतीश यादव और आलोक मेहता ने भी हस्ताक्षर किया था। मंत्री के जवाब के बाद सदन में ग्रामीण कार्य का बजट 11312.1799 करोड़ पारित हो गया।

9.42 AM – Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार की सभी बसावटों तक पक्की सड़क बनेगी। राज्य के सभी अनजुड़े टोलों, बसावटों व गावों को सम्पर्कता प्रदान करने के लिए नए पथों व पुलों का निर्माण होगा। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को विधानसभा की दूसरी पाली में ग्रामीण कार्य विभाग के आय-व्ययक पर हुए विमर्श के बाद सरकार की ओर से उत्तर में यह जानकारी दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/