Prakash veg

Latest news uttar pradesh

भाजपा नही करती तिरंगे का सम्मान : सभाजीत सिंह (आप)

1 min read

संघ की विचारधारा के अनुरूप चल रही भाजपा सरकार

तिरंगा यात्रा निकालने पर आप सासंद संजय सिंह गिरफ्तार

प्रकाश वेग
लखनऊ । वाराणसी में तिरंगा यात्रा के आयोजन में पहुचे आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोल, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार संघ की विचारधारा के अनुरूप कार्य करती नजर आ रही है जिस तरह स्वयं सेवक संघ ने 50 वर्षो तक तिरंगे को कभी सम्मान नही दिया उसी प्रकार भाजपा भी तिरंगे का सम्मान नही करती है यूपी में तिरंगा यात्रा निकालने वालो को जेल भेज दिया जाता है वही प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रदेश में आम आदमी पार्टी की दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गयी है तथा उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को डरा धमका रही है जिससे प्रदेश जनता भली भांति समझ रही है भाजपा सरकार की अपनी  कुनीतियों को प्रदेश की जनता पर अनावश्यक थोप रही है जिसका जवाब जनता 2022 के विधानसभा चुनाव जरूर देगी। तथा आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत से अपना परचम लहरायेगी ।

 

 

 

 

 

संतोष श्रीवास्तव ने समर्थकों के साथ थामा आप का दामन 

वही आज आम आदमी पार्टी में मैनपुरी से अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आये संतोष कुमार श्रीवास्तव ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया संतोष श्रीवास्तव विश्व हिंदू परिषद ,गौ रक्षा समिति के सदस्य रह चुके है इसी क्रम में कमलेश कुमार ,अशोक कुमार श्रीवास्तव, मोनू एवं अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर केजरीवाल विकास मॉडल उत्तरप्रदेश में भी लागू किया जाएगा ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/