Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Newsclick को फंडिंग, भारत विरोधी अभियान चलाने का आरोप; आखिर कौन है नेविल रॉय सिंघम

1 min read

Newsclick China Funding भाजपा ने आज संसद में कांग्रेस पर देशविरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया। सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चीनी फंडिंग के जरिए पीएम मोदी और देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई।

भाजपा ने कहा कि न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के साथ मिलकर कांग्रेस ने चीन का साथ देने का काम किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस न्यूज पोर्टल में चीन का पैसा लगा है।

मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान बेच रहे राहुल

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने न्यूजक्लिक पर कार्रवाई की थी, तो कांग्रेस ने उसका साथ दिया था। मंत्री ने कहा कि दोनों के बीच सांठगांठ है।

इस बीच चीनी फंडिंग और प्रोपेगंडा फैलाने में नेविल रॉय सिंघम का भी नाम खूब चर्चा में रहा। आखिर ये सिंघम कौन हैं और इसका चीनी फंडिंग से क्या कनेक्शन है, आइए जानते हैं…

नेविल सिंघम कौन है?

नेविल रॉय सिंघम (Who is Neville Roy Singham) एक अमेरिकी व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह थॉटवर्क्स के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष हैं, जो एक IT कंपनी है। ये कंपनी कस्टम सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर टूल और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है। सिंघम पर विभिन्न समूहों को वित्त पोषित करने का आरोप है, जो चीन के विचारों को बढ़ावा देते हैं, उइगर नरसंहार को झूठ बताते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/