Prakash veg

Latest news uttar pradesh

साइबर सेल की मदद से पीड़ित को वापस मिली रकम

1 min read

जी. पी. दुबे

शनिवार साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकार सूर्य देव चौधरी पुत्र राम प्रकाश चौधरी निवासी सूरजपुर पोस्ट जहलीपुर थाना सोनहा बस्ती ऑन लाइन धोखाधड़ी द्वारा ठगे गए 27784 रूपये पीड़ित के खाते में वापस करवाया |

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी को दिये प्रार्थना पत्र में पीड़ित सूर्य देव ने बताया की कि किसी अज्ञात जालसाज द्वारा मेरे खाते से 27784 रूपये निकाल लिया है |
पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मामला साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह एवं उनकी टीम को सौंपा गया |
साइबर सेल की टीम ने अपने अथक प्रयासों द्वारा पीड़ित का रुपया उसके खाते वापस करवाया |

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/